म.प्र. में दो हजार डॉक्टरों की डिग्री और पंजीयन का सत्यापन

म.प्र. में दो हजार डॉक्टरों की डिग्री और पंजीयन का सत्यापन

भोपाल [ महामीडिया] प्रदेश में संविदा पर पदस्थ 2 हजार से अधिक डॉक्टरों की डिग्री और मेडिकल रजिस्ट्रेशन का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरों के शैक्षणिक और सेवा संबंधी रिकॉर्ड का मिलान कर रहा है। जांच का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं दे रहे सभी डॉक्टरों की शैक्षणिक योग्यता और मेडिकल रजिस्ट्रेशन पूरी तरह वैध हों। इसके लिए सभी संविदा डॉक्टरों का रिकॉर्ड नए सिरे से खंगाला जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें