बिहार विधानसभा अध्यक्ष चौधरी को हटाया गया 

बिहार विधानसभा अध्यक्ष चौधरी को हटाया गया 

भोपाल [ महामीडिया] बिहार विधानसभा अध्यक्ष और राजद नेता अवध बिहारी चौधरी को हटाने का प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पेश किया गया। प्रस्ताव पारित हो गया है और अध्यक्ष को हटा दिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे। शीतलहर के बीच बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राष्ट्रीय जनता दल के सभी विधायक भी पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बंगले पर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के विधायक भी तेजस्वी भी बंगले पर ही मौजूद हैं।

सम्बंधित ख़बरें