गुजरात की एक सीट पर भाजपा और एक पर आप ने परचम लहराया

गुजरात की एक सीट पर भाजपा और एक पर आप ने परचम लहराया

भोपाल [महामीडिया] चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। गुजरात की विसावदर सीट पर AAP कैंडिडेट गोपाल इटालिया 17554 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के कीर्ति पटेल को हराया। गुजरात की कडी सीट पर भाजपा के राजेंद्र कुमार (राजूभाई) दानेश्वर चावड़ा ने कांग्रेस कैंडिडेट रमेशभाई चावड़ा को 39452 वोटों से हराया है। केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के कैंडिडेट आर्यदान शौकत ने जीत दर्ज की है। उन्होंने CPI (M) उम्मीदवार एम. स्वराज को 11077 वोटों से हराया। पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर TMC आगे चल रही है है।उधर पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर आप उम्मीदवार आगे है।

सम्बंधित ख़बरें