
ईरान तेल सप्लाई का रास्ता बंद करेगा
मुंबई [महामीडिया] परमाणु ठिकाने पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने बड़ा फैसला किया है। उसने तेल की सबसे अधिक सप्लाई का रास्ता यानी होर्मुज जल डमरू मध्य को बंद करने का फैसला किया है। ईरान की संसद ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। लेकिन यह फैसला अंतिम नहीं है, इस पर अंतिम मंजूरी ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल देगी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे मुख्य समुद्री रास्तों में से एक है।
अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होता है तो इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम पर पड़ सकता है क्योंकि यह तेल व्यापार का मुख्य रास्ता है।इस खबर के सामने आने के बाद क्रूड ऑयल के दाम बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गए हैं।