नवीनतम
म.प्र. में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. के भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हुए 4 साल हो गए। यह प्रणाली इसलिए लागू की गई थी अपराधों में नियंत्रण होऔर दर्ज मामलों का निराकरण करने में तेजी आए। पुलिस और जिला प्रशासन के अलग-अलग अधिकारियों के कारण देरी या व्यवस्था उलझी रहती थी। बावजूद बड़े शहरों में अपराधों में नियंत्रण नहीं हो पाया है। इसका खुलासा राज्य विधानसभा में लिखित जवाब से हुआ है। बलात्कार और अपहरण के मामलों में इंदौर शहर प्रदेश के सभी जिलों से आगे है। अपहरण के मामले में भोपाल तीसरे स्थान पर है। डकैती के मामले में धार जिला पूरे प्रदेश में आगे है। इस जिले में एक साल के अंदर डकैती के 12 प्रकरण दर्ज हुए हैं। वहीं अपहरण के 439 और बलात्कार के 125 और हत्या के 34 मामले दर्ज हुए हैं।