म.प्र.में 2026 किसान वर्ष घोषित

म.प्र.में 2026 किसान वर्ष घोषित

भोपाल [महामीडिया] मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि किसानों को सशक्त बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना सहकारी संस्थाओं का मुख्य उद्देश्य है। आगामी वर्ष 2026 को प्रदेश में कृषि एवं किसान वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। अतः किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलवाने और फसल चक्र के अनुसार उन्हें सुगमता से सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग कृषि विपणन सहकारी समितियां को मजबूत बनाने बनाने पर विशेष ध्यान दे। मुख्यमंत्री यादव मंत्रालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा कर रहे थे तभी यह जानकारी दी गई।

सम्बंधित ख़बरें