म.प्र.विधानसभा में फसल मुआवजे को लेकर हंगामा

म.प्र.विधानसभा में फसल मुआवजे को लेकर हंगामा

भोपाल [महामीडिया] म.प्र. विधानसभा में आज गुरुवार को फसल मुआवजे को लेकर विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। कांग्रेस विधायक ने नारेबाजी करते हुए आसंदी का घेराव किया। इसके बाद सदन से बहिर्गमन कर दिया। इससे पहले विधानसभा परिसर में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक बंदर बनकर प्रदर्शन में शामिल हुए इतना ही नहीं हाथ में उस्तारा दिखा दिखाकर सरकार पर तंज भी कसा।कांग्रेस विधायकदल ने बंदर के हाथ में उस्तरा वाली कहावत का सांकेतिक प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक बोले सरकार जनता पर बंदर की तरह उस्तरा चला रही। युवाओं में बेरोजगारी है, किसान परेशान हैं और लड़कियां सुरक्षित नहीं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बंदर रूपी भाजपा सरकार के हाथ में उस्तरा आ गया है जिससे वह युवाओं के रोजगार,कानून व्यवस्था और किसानों के अधिकारों पर उस्तरा चला रही है। युवाओं में बेरोजगारी है और लड़कियां सुरक्षित नहीं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधानसभा सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन। कांग्रेस विधायक दल ने बंदर के हाथ में उस्तरा वाली कहावत का सांकेतिक प्रदर्शन किया। 

सम्बंधित ख़बरें