म.प्र. में शीतलहर जारी

म.प्र. में शीतलहर जारी

भोपाल [महामीडिया] उत्तर भारत में शीतलहर का असर जारी है। म.प्र.  में बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज सोमवार को म.प्र. में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। भोपाल में पिछले 3 दिनों से शीतलहर चल रही है। यहां रविवार को पारा 7 डिग्री तक गिर गया। 17 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज हुआ। उज्जैन और सागर संभाग में शीतलहर का असर सबसे ज्यादा है। केदारनाथ में रविवार को तापमान न्यूनतम माइनस 17 डिग्री और बद्रीनाथ में न्यूनतम माइनस 14 डिग्री दर्ज हुआ।

सम्बंधित ख़बरें