नवीनतम
मानव अधिकार एक सामाजिक उपलब्धि
भोपाल [महामीडिया] संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने कहा कि मानव अधिकार एक उपलब्धि हैं जिसके लिए हर व्यक्ति को प्रयास करना चाहिए। मानव अधिकार दिवस के अवसर पर गुटेरेस का संदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अध्यक्ष न्यायमूर्ति बी. रामासुब्रमणियन की उपस्थिति में भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में पढ़ा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित इस समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि सह नागरिकों के अधिकारों और गरिमा की रक्षा करना एक साझा कर्तव्य है।