दुबई में डीजल 28 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ

दुबई में डीजल 28 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ

भोपाल [ महा मीडिया] दुबई में डीजल अब नई दिल्ली के मुकाबले करीब 28 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। यूएई सरकार ने इस महीने डीजल की कीमतों में 12% की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच चले संघर्ष तथा फुजैराह के तेल एक्सपोर्ट हब पर हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन के दाम बढ़े हैं। दुबई में पेट्रोल और डीजल की रिकॉर्ड कीमतें 1 अक्तूबर से ही लागू हैं। सबसे ज्यादा अंतर डीजल की कीमत में है। दुबई की तुलना में दिल्ली में 1 लीटर डीजल लगभग 28 रुपये सस्ता है। पेट्रोल दुबई की अपेक्षा दिल्ली में 8 रुपये प्रति लीटर सस्ता है। 

सम्बंधित ख़बरें