बांग्लादेश की जेलों में 238 भारतीय नागरिक फंसे

बांग्लादेश की जेलों में 238 भारतीय नागरिक फंसे

मुंबई [महामीडिया] 

बांग्लादेश की जेलों में वर्तमान में कुल 238 भारतीय नागरिक बंद हैं जिनमें से 168 कैदी अपनी सजा पूरी करने के बाद भी स्वदेश वापसी (रिहाई) के इंतजार में फंसे हुए हैं। बांग्लादेश की जेलों में बंद कुल 407 विदेशी कैदियों में से आधे से अधिक भारतीय नागरिक हैं। बांग्लादेशी जेल रिकॉर्ड के मुताबिक 168 भारतीय ऐसे हैं जिनकी जेल की अवधि खत्म हो चुकी है। हालांकि, ढाका में भारतीय उच्चायोग  के अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में केवल 25 ऐसे भारतीय कैदी हैं जिनकी राष्ट्रीयता का सत्यापन पूरी तरह से हो चुका है और वतन वापसी के लिए तैयार हैं।शेष कैदियों की रिहाई न हो पाने का सबसे बड़ा कारण यह है कि बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय द्वारा साझा की गई सूची में कैदियों के व्यक्तिगत विवरण और रिकॉर्ड अधूरे हैं। इसके चलते भारतीय प्राधिकारियों के लिए उनकी नागरिकता की पुष्टि करना कठिन हो रहा है।

सम्बंधित ख़बरें