भोपाल विकास योजना पर अब तक 3,800 से अधिक आपत्तियां

भोपाल विकास योजना पर अब तक 3,800 से अधिक आपत्तियां

भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल विकास योजना के प्रारूप पर अब तक 3,800 से अधिक आपत्तियां दर्ज कराई जा चुकी हैं। 26 सितंबर 2026 को ड्राफ्ट जारी होने के बाद अब तक कुल 3,800 से अधिक आपत्तियां ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से टाउन एंड कंट्री प्लानिंगकार्यालय में पहुंच चुकी हैं। आपत्तियां और सुझाव दर्ज कराने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है। अब तक सर्वाधिक आपत्तियां बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया को लेकर सामने आई हैं। रहवासी संघर्ष समिति और अन्य नागरिकों ने एक ही दिन में करीब 2,000 आपत्तियां दर्ज कराईं जिससे कुल संख्या 3,800 के पार पहुंच गई है। अरेरा कॉलोनी, गौतम नगर, रोहित नगर, साकेत नगर और शाहपुरा के निवासियों ने क्लॉज 15.38 और 15.39 के तहत आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को वैध बनाने का विरोध किया है।78 गांवों के किसानों ने कृषि भूमि को रिवरफ्रंट, फॉरेस्ट या ग्रीन बेल्ट के रूप में आरक्षित करने पर आपत्ति जताई है।

सम्बंधित ख़बरें