शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट पर बंद

शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट पर बंद

भोपाल [ महा मीडिया] शेयर बाजार आज  23 अक्टूबर को लगातार चौथे दिन भारी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 125.56 अंक की गिरावट के बाद 73,123.83 पर बंद हुआ। निफ्टी 87.65 अंक फिसलकर 22,600.00 पर बंद हुआ। दो सप्ताह की तेजी के बाद बाजार में लगातार बिकवाली देखने को मिली। रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में करीब 3% की गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली से बाजार पर दबाव बना हुआ है। इन चार दिनों की गिरावट के चलते निवेशकों की लगभग 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी डूब गई है। 

सम्बंधित ख़बरें