लोकायुक्त ने कटनी में लिपिक को दवोचा

लोकायुक्त ने कटनी में लिपिक को दवोचा

मुंबई [महा मीडिया] कटनी ट्रांसपोर्ट नगर में निर्माण के लिए बैंक में लगने वाली एनओसी देने के नाम पर नगर निगम के बाबू ने रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने लोकायुक्त जबलपुर से शिकायत की थी और आज शुक्रवार को 20 हजार की राशि लेते हुए लोकायुक्त टीम ने लिपिक को रंगे हाथ पकड़ा है और कार्रवाई कर रही है। ट्रांसपोर्टर अशोक कनकने का ट्रांसपोर्ट नगर पुरैनी में प्लाट नबर 137 का आवंटन है। जिसमें निर्माण करने के लिए उन्होंने बैंक में लोन के लिए अर्जी दी थी। बैंक ने उनसे नगर निगम की एनओसी मांगी जिसको लेकर वह संपदा शाखा में लिपिक आलोक गर्ग के पास पहुंचे थे। आलोक करने एनओसी देने के बदले में 25 हजार रिश्वत की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें