शक्कर आयात की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाई गयी
भोपाल [ महा मीडिया] शक्कर के मार्केटिंग वर्ष 2025-26 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए उत्पादन का अनुमान घटाकर 306 लाख टन कर दिया गया है। पहले इसके 343 लाख टन रहने का अनुमान था।वहीं देश में शक्कर की सालाना मांग 280 से 285 लाख टन रहने का अनुमान है। उत्पादन के अनुमान में कमी के बीच सरकार का ताजा कदम घरेलू बाजार में शक्कर की उपलब्धता बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा है। सरकार ने घरेलू बाजार में शक्कर की उपलब्धता बढ़ाने और त्योहारों के दौरान सप्लाई बनाए रखने के लिए 10 लाख टन कच्ची चीनी के ड्यूटी-फ्री आयात की समयसीमा 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी है।अधिसूचना के मुताबिक टैरिफ रेट कोटा के तहत आयात की समयसीमा बढ़ाई गई है।