नवीनतम
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लाभ मे गिरावट
भोपाल [ महामीडिया]
हिंदुस्तान पेट्रोलियम का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में शुद्ध लाभ 6 प्रतिशत घटकर 3,625.22 करोड़ रुपये रह गया है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद पुराने और स्थिर खुदरा दामों पर बेचने के कारण विपणन में भारी नुकसान हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 3,859 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था यानी लाभ 6% घटा है। कंपनी का कुल खर्च 25.9% बढ़कर 1.33 लाख करोड़ पर पहुंच गया है और टैक्स खर्च में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई है।