चार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अपनी हिस्सेदारी घटाएगी सरकार

चार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अपनी हिस्सेदारी घटाएगी सरकार

भोपाल [ महा मीडिया] 

केंद्र सरकार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 75% करने की योजना बना रही है ताकि सेबी के न्यूनतम पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियमों का पालन किया जा सके। इस प्रक्रिया के तहत सरकार सरकारी बैंकों का दायरा छोटा कर भविष्य में देश में केवल 3 से 4 बड़े सरकारी बैंक रखने पर विचार कर रही है जिसके लिए विलय और दो नए बैंकों के निजीकरण पर भी चर्चा जारी है। सरकार ऑफर फॉर सेल के जरिए इन बैंकों में अपनी अतिरिक्त हिस्सेदारी बाजार में बेच सकती है।

हिस्सेदारी घटाने वाले 4 बैंक

 

  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (वर्तमान में सरकार के पास ~81.19% हिस्सेदारी)
  • यूको बैंक (वर्तमान में सरकार के पास ~90.95% हिस्सेदारी)
  • पंजाब एंड सिंध बैंक (वर्तमान में सरकार के पास ~93.85% हिस्सेदारी)
  • इंडियन ओवरसीज बैंक (वर्तमान में सरकार के पास ~92.44% हिस्सेदारी) 

  •  

सम्बंधित ख़बरें