आश्विन मास की पूर्णिमा दो दिन
मैहर [ महा मीडिया] रविवार 25 अक्टूबर और सोमवार 26 अक्टूबर को आश्विन मास की अंतिम तिथि पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) है। इस तिथियों की घट-बढ़ की वजह से शरद पूर्णिमा दो दिन रहेगीक्योंकि पूर्णिमा तिथि का आरंभ और समापन दो अलग-अलग सूर्योदयों के बीच हो रहा है। 25 तारीख की सुबह करीब 11:55 बजे से यह तिथि शुरू होगी और 26 तारीख की सुबह करीब 9:41 बजे खत्म होगी। शरद पूर्णिमा पर रात में चंद्र की रोशनी में खीर रखने की परंपरा है इसलिए 25 अक्टूबर की रात परंपरा निभाई जानी चाहिए क्योंकि इसी रात में पूर्णिमा तिथि रहेगी।