जीएसटी के नए नियम एक नवंबर से
भोपाल [ महा मीडिया]
जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए कई निर्णय एक नवंबर से लागू होने जा रहे हैं। इसमें पंजीयन आसान बनाने, रिफंड में तेजी लाने और 10,000 रुपये से कम की टैक्स गड़बड़ी पर सीधे नोटिस जारी न करने जैसे बड़े सुधार शामिल हैं। अगले दो दिनों में इसकी अधिसूचना जारी होने की संभावना है। एक नवंबर को जीएसटी रिटर्न फॉर्म में बदलाव का नया ड्राफ्ट जारी किया जाएगा जिस पर कारोबारी 30 नवंबर तक अपने सुझाव दे सकेंगे। यह नया फॉर्म एक अप्रैल 2027 से लागू होगा।