ब्रेंट क्रूड 113 डॉलर प्रति बैरल के पार
मुंबई [महामीडिया]
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगभग 99.58 से 99.98 डॉलर प्रति बैरल के बीच है। जबकि ब्रेंट क्रूड लगभग 113.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। पश्चिम एशिया और होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव व हमलों के कारण आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। युद्ध के जोखिम से क्रूड ऑयल की ढुलाई और शिपिंग खर्च में काफी बढ़ोतरी हुई है।