पैरा एशियन गेम्स में भारत ने आज पाँच गोल्ड मेडल जीते

पैरा एशियन गेम्स में भारत ने आज पाँच गोल्ड मेडल जीते

भोपाल [ महा मीडिया] भारत ने पैरा एशियन गेम्स के 5वें दिन आज शुक्रवार को अब तक 5 गोल्ड मेडल जीत लिए। इससे उसके 26 गोल्ड मेडल हो गए हैं। दिन का पहला गोल्ड हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने रिकर्व आर्चरी में सोना जीता। उसके बाद नीतेश कुमार बैडमिंटन में चैंपियन बने। हनी जेवलिन थ्रो में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ एशियन चैंपियन बने।आज इंडिया को 5 गोल्ड, 7 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित 14 मेडल मिल चुके हैं। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर आ गया है। उसके पास कुल 102 मेडल हैं। इनमें 33 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

खिलाड़ी  खेल स्पर्धा
नितेश कुमार पैरा बैडमिंटन सिंगल्स (प्रमोद भगत को हराकर)
नवीन शिवकुमार पैरा बैडमिंटन SL4 इवेंट (फ्रेडी सेतियावान को हराकर)
संदीप एथलेटिक्स पुरुषों की 400 मीटर T64 रेस (विश्व रिकॉर्ड के साथ)
हरविंदर सिंह और विजय सुंडी पैरा तीरंदाजी पैरा रिकर्व मेंस युगल फाइनल (चीन को हराकर)

सम्बंधित ख़बरें