नैनीताल में भूस्खलन से दो लोग मरे
नैनीताल [महा मीडिया] उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में भूस्खलन और दीवार गिरने के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों के नाम 38 वर्षीय गौरी देवी (पत्नी महेंद्र कुमार, निवासी लालकुआं, हाल निवासी निसौला, भीमताल) और 18 वर्षीय हरीश थापा (पुत्र दीपक थापा, निवासी नेपाल) हादसे में नेपाल निवासी नेत्र सिंह घायल हुए हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। यह घटना भीमताल के मेहरा गांव इलाके में हुई जहां दीवार निर्माण का काम चल रहा था। अचानक पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से मजदूर इसकी चपेट में आ गए।