शेयर बाजार में भारी गिरावट
भोपाल [ महामीडिया] शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 650 अंक तक टूटकर 72,599 के आसपास कारोबार कर रहा है।निफ्टी 50 करीब 258 अंक (1.14%) फिसलकर 22,428 के स्तर पर पहुंच गया है। बाजार की इस भारी बिकवाली से शुरुआती कुछ ही मिनटों में निवेशकों के कई लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अडानी एंटरप्राइजेज, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और मारुति सुजुकी जैसे बड़े शेयरों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है।