तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश
भोपाल [ महा मीडिया] उत्तर-पूर्वी मानसून के सक्रिय होने के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का दौर जारी है मदुरै, रामेश्वरम, विरुधुनगर और चेन्नई समेत कई इलाकों में भारी जलभराव देखा गया है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात और सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा है। चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, वेल्लोर और तिरुपत्तुर जैसे जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।