म.प्र.की पंचायती राज व्यवस्था में बदलाव होगा
भोपाल [ महा मीडिया] म, प्र. पंचायत राज व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। सरकार ग्राम सभा के अधिकार खत्म कर पंचायत समितियों को देने जा रही है यह बदलाव अगले महीने संभावित है। जबकि पंचायत चुनाव दो माह पहले कराने की भी तैयारी है। मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव साल 2027 में होना है। सरकार 23 हजार पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के दो माह पहले ही चुनाव कराने की तैयारी में जुट गई है। साल 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया जा रहा है ताकि विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत स्तर तक अच्छी पकड़ बनाई जा सके।