नवीनतम
म.प्र बाल अधिकार उल्लंघन पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया
भोपाल [ महामीडिया]
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों को शामिल करने और उनसे राजनीतिक नारे लगवाने के आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की जांच कर कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। यात्रा में भीड़ बढ़ाने के लिए बच्चों का उपयोग किया गया उन्हें पैसे का प्रलोभन देकर शामिल किया गया और उनसे राजनीतिक नारे लगवाए गए जो बाल अधिकारों का उल्लंघन है।