बैंकिंग व्यवस्था की नकदी अधिशेष में गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया] बैंकिंग व्यवस्था में नकदी अधिशेष घटकर 542 करोड़ रुपये रह गया है जो सितंबर के मध्य में लगभग 11 लाख करोड़ रुपये के उच्चतम स्तर पर था। । इसकी वजह जीएसटी सहित करों के भुगतान से लिए बड़े पैमाने पर धन निकाशी और बैंकों द्वारा उच्च नकद आरक्षित अनुपात अधिशेष बनाए रखना है। भारित औसत कॉल दर बढ़कर 5.69 प्रतिशत हो गई है जो रिजर्व बैंक की 5.75 प्रतिशत मार्जिनल स्टैंडिंग फैसेलिटी दर के करीब है जबकि मंगलवार को यह 5.65 प्रतिशत थी।