आज फिर शेयर बाजार बढ़त के बाद गिरावट पर
भोपाल [ महा मीडिया] शेयर बाजार में आज 23 अक्टूबर को गिरावट है। 23 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है जहाँ सेंसेक्स शुरुआती बढ़त खो चुका है और निफ्टी 50 लाल निशान में कारोबार कर रहा है।सेंसेक्स सुबह 300 अंक से ज्यादा चढ़कर 73,500 के पार कारोबार कर रहा था। लेकिन अब यह 300 अंक गिरकर 72,900 के स्तर पर आ गया है। IT शेयर्स में आज सबसे ज्यादा खरीदारी और मेटल में बिकवाली है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सऊदी अरब पर हमलों के चलते ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 113.5 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर महंगाई का दबाव बढ़ गया है।