चक्रवात मोन्था का कहर शुरू

चक्रवात मोन्था का कहर शुरू

मुंबई [महामीडिया] बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान मोन्था पिछले छह घंटों के दौरान 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा और मंगलवार सुबह 5.30 बजे तक तूफान में बदल गया। तूफान मोन्था नाम थाइलैंड ने दिया है। थाई भाषा में इसका अर्थ है सुगंधित फूल। आज मंगलवार सुबह से ही आंध्र, तमिलनाडु, बंगाल और ओडिशा के तटीय जिलों में बारिश और 90 से 110kmph की रफ्तार से आंधी चल रही है। लैंडफॉल के दौरान समुद्र में 5 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। जैसे-जैसे यह काकीनाड़ा-मछलीपट्टनम तट के करीब पहुंचेगा इसकी रफ्तार और तेज होती जाएगी। चक्रवात मोन्था के आगे बढ़ने से काकीनाड़ा में समुद्र उफान पर है।तूफान के चलते काकीनाड़ा और उप्पदा के बीच सड़क का लगभग 8 किमी का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें