नवीनतम
गोपाष्टमी पर्व आज
भोपाल [महामीडिया] गोपाष्टमी का पावन पर्व प्रतिवर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन गाय, बछड़े, गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण (गोपाल) के पूजन के लिए समर्पित है। इस बार यह पर्व 29 अक्टूबर 2025 बुधवार के दिन मनाया जाएगा। गोपाष्टमी गौ माता और बाल गोपाल की पूजा करने का पर्व है। इस दिन भक्त गौशाला में गाय और बछड़े की पूजा करते हैं। गायों को स्नान कराते हैं, सजाते हैं और चारा खिलाते हैं। गौमाता की परिक्रमा की जाती है। इस दिन ग्वालों को दान देना और उन्हें नए वस्त्र भेंट करना चाहिए। आमतौर पर ये पर्व किसानों के लिए एक महापर्व की तरह होता है। किसान अपनी गाय, बछड़े और बैलों की विशेष पूजा करते हैं, उन्हें सजाते हैं।