राष्ट्रपति मुर्मू ने अंबाला में राफेल से उड़ान भरी

राष्ट्रपति मुर्मू ने अंबाला में राफेल से उड़ान भरी

भोपाल [महामीडिया] राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बुधवार सुबह अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी। वह फाइटर प्लेट सूट पहनकर राफेल में बैठीं और जाते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सुरक्षा के लिहाज से एयरफोर्स स्टेशन के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है। आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंची हैं। यहां एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया। साथ ही एयरफोर्स के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद राष्ट्रपति ने जिप्सी में खड़े होकर परेड का निरीक्षण किया। कुछ देर में वह जवानों से मिलेंगी और एयरफोर्स स्टेशन की अलग-अलग यूनिट्स का निरीक्षण करेंगी। 

सम्बंधित ख़बरें