नवीनतम
गोपाष्टमी पर्व पर ब्रह्मचारी गिरीश जी की शुभकामनाएं
भोपाल [महामीडिया]गोपाष्टमी पर्व पर ब्रह्मचारी गिरीश जी की शुभकामनाएं आज गोपाष्टमी पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पुनीत एवं पावन अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान एवं महर्षि शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर ब्रह्मचारी जी ने अपने संदेश में कहा है कि" गौ माता एवं बाल गोपाल की पूजा का यह पर्व हमारी सनातन संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है जिसमें हम गाय के साथ-साथ बछड़े की भी पूजा करते हैं। इसलिए समस्त देशवासियों को अपने देश की प्राचीन परंपराओं का अनुसरण करते हुए किसानों के सम्मान पर यह पर्व अवश्य मनाना चाहिए।"