सरकारी स्कूल नामांकन में 19 प्रतिशत की वृद्धि रेखांकित

सरकारी स्कूल नामांकन में 19 प्रतिशत की वृद्धि रेखांकित

भोपाल [महा मीडिया] मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नए नामांकन में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें से सिर्फ सरकारी स्कूलों के आंकड़े देखें तो यह वृद्धि 36 प्रतिशत से अधिक है। यह साफ बताता है कि लोगों का सरकारी स्कूलों पर भरोसा बढ़ रहा है। पूरे प्रदेश से यह रुझान आ रहा है कि सांदीपनि स्कूलों में बच्चे प्रवेश लेने के लिए निजी स्कूलों को छोड़ रहे हैं। इन स्कूलों में अलग-अलग प्रकार से बच्चों के लिए हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। यहां लाइब्रेरी, ग्राउंड से लेकर हाईटेक लैब मौजूद हैं। यह बात मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कही। वह स्कूल चलें हम अभियान के तहत आज बुधवार को सांदीपनि विद्यालय टीटीनगर में प्रवेश उत्सव का शुभारंभ कर रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें