सबरीमाला मंदिर मामले की सुनवाई आज

सबरीमाला मंदिर मामले की सुनवाई आज

भोपाल [ महा मीडिया] केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश देने का आदेश जारी रहे या नहीं आज इस पर सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ  सुनवाई करेगी।मस्जिदों में महिलाओं की एंट्री, दाऊदी बोहरा समुदाय में महिला का खतना और दूसरे धर्म में शादी करने वाली पारसी महिलाओं को धार्मिक स्थलों में जाने का अधिकार मिले या नहीं कोर्ट इस पर भी निर्णय करेगा।धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव से जुड़े  सवाल पिछले 26 साल से देश की अलग-अलग अदालतों में पेंडिंग हैं। सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ आज से 22 अप्रैल तक 50 से ज्यादा याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट में आज 7 अप्रैल की सुबह 10.30 बजे सबरीमाला रिव्यू केस की सुनवाई शुरू होगी।

सम्बंधित ख़बरें