स्टील की कीमतों मे उछाल

स्टील की कीमतों मे उछाल

भोपाल [ महामीडिया] स्टील सेक्टर में इन दिनों तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में स्टील की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और अब तीन साल के ऊंचे स्तर के आसपास पहुंच गई हैं। भारत में हॉट रोल्ड कॉइल की कीमतें करीब 1,900 रुपये प्रति टन बढ़कर 59,600 रुपये प्रति टन पर पहुंच गईं हैं वहीं सरिया की कीमतें भी बढ़कर 60,300 रुपये प्रति टन हो गईं हैं । दोनों ही कीमतें पिछले तीन साल के उच्च स्तर के करीब पहुंच चुकी हैं। बढ़ती कीमतों का सीधा लाभ कंपनियों के मार्जिन पर दिख रहा है। अप्रैल 2026 में अब तक एचआरसी का औसत मार्जिन करीब 38,000 रुपये प्रति टन तक पहुंच गया है जो पिछले महीने से काफी अधिक है। कंपनियां अब हर टन स्टील पर ज्यादा  लाभ कमा रही हैं क्योंकि कच्चे माल की लागत अभी अधिक नहीं बढ़ी है।

सम्बंधित ख़बरें