नवीनतम
लीज जमीन को फ्रीहोल्ड कराने की प्रक्रिया का सरलीकरण होगा
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. में लीज जमीन को फ्री होल्ड कराने और रिन्यूअल के नियमों को सरल बनाने की तैयारी चल रही है जिसके तहत तीन महीने में प्रक्रिया आसान की जाएगी। अब लीज अधिकतम 40 वर्षों के लिए होगी और प्रस्तावित नियमों में हर साल 10% लीज रेंट बढ़ोतरी के साथ 5 साल में 5% अतिरिक्त शुल्क का प्रावधान किया जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका अचल संपत्ति अंतरण कानून में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया गया है।