विश्व होम्योपैथी दिवस कल
भोपाल [ महामीडिया] कल 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है जो होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में होता है। यह दिन चिकित्सा में उनके योगदान को सम्मानित करने और होम्योपैथी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। यह दुनिया भर में होम्योपैथिक प्रणाली के महत्व को रेखांकित करता है। होम्योपैथी दवाओं पर वर्षों से लोग भरोसा जताते आ रहे हैं। प्राकृतिक और सुरक्षित उपचार के रूप में इसे विश्वभर में अपनाया जाता रहा है। आज भी यह करोड़ों लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इसी के चलते प्रतिवर्ष अप्रैल के महीने में विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है।