टीसीएस के शुद्ध लाभ में भारी वृद्धि
भोपाल [ महामीडिया] टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ ने आज 9 अप्रैल को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के शानदार नतीजे घोषित किए है जिसमें शुद्ध लाभ 28.7% बढ़कर ₹13,718 करोड़ और राजस्व 5.4% बढ़कर ₹70,698 करोड़ हो गया है। कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन के बीच प्रति शेयर ₹31 के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है जो शेयरधारकों के लिए एक बड़ी सौगात है। शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की समान तिमाही से 28.7% बढ़कर ₹13,718 करोड़ रहा है।