शिक्षकों का पक्ष उच्चतम न्यायालय में रखेगी म.प्र.सरकार
भोपाल [ महामीडिया] स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप ने कहा है कि विधि सम्मत कार्यवाही की प्रकिया के उपरांत सरकार शीघ्र ही उच्चतम न्यायालय में प्रदेश के शिक्षकों का पक्ष रखेगी। सरकार जल्दबाजी में शिक्षकों की विपरीत कोई भी निर्णय नहीं करेगी। शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया है कि सरकार शिक्षकों के साथ है हम शिक्षकों के पक्ष में पूरी तरह से खड़े हुए हैं। भोपाल में टीईटी अनिवार्यता के आदेश के विरुद्ध शिक्षकों का गुस्सा खुलकर सामने आया है। 20 से 25 साल की सेवा देने के बाद उनसे दोबारा परीक्षा देने को लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। इस आदेश से हजारों शिक्षकों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है।