रिलायंस रिटेल विश्व की शीर्ष सात कंपनियों में शामिल

रिलायंस रिटेल विश्व की शीर्ष सात कंपनियों में शामिल

भोपाल [ महामीडिया] रिलायंस रिटेल रिटेल सेक्टर की एकमात्र ऐसी कंपनी है जो विश्व की शीर्ष सात कंपनियों में शामिल है लेकिन उसका मूल्यांकन ओपनएआई (500 अरब डॉलर का मूल्यांकन), एलन मस्क की स्पेसएक्स (400 अरब डॉलर), एंथ्रोपिक (350 अरब डॉलर), बाइटडांस (300 अरब डॉलर), डेटाब्रिक्स (134 अरब डॉलर) और एक्सएआई (113 अरब डॉलर) जैसी एआई क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों से काफी कम है। रिलायंस रिटेल के साथ भारत की कुल 3 कंपनियां इस टॉप 100 की सूची में शामिल हैं। भारत की एनएसई 27वें स्थान पर है जबकि टाटा ईवी मोबिलिटी सूची में 93वें स्थान पर है। इन भारतीय कंपनियों का संयुक्त मूल्यांकन $133 बिलियन है जो 21 चीनी कंपनियों के $634 बिलियन के सामूहिक मूल्यांकन का लगभग पांचवां हिस्सा है। यह सूचीकरण जनवरी 2026 तक के डेटा पर आधारित है।

सम्बंधित ख़बरें