म.प्र.में 15 साल पुरानी कमर्शियल बसों के परमिट निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू
म.प्र. की सड़कों से जल्द ही 15 साल पुरानी कमर्शियल बसें हटेंगी। सरकार के इस आदेश पर हाईकोर्ट ने भी मुहर लगा दी है इस आदेश के बाद उन बस आपरेटर्स को बड़ा झटका लगा है जिन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। राज्य के परिवहन विभाग ने इन खटारा बसों को चिन्हित कर उनके परमिट निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कदम यात्री सुरक्षा और प्रदूषण कम करने के लिए उठाया गया है।