रायसेन में तीन दिवसीय कृषि महाकुंभ 11 अप्रैल से
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. के रायसेन में तीन दिन “कृषि का महाकुंभ” होगा जिसमे फसल के साथ‑साथ डेयरी, और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका के अवसरों पर विशेष ध्यान होगा ताकि किसानों की आय के अनेक मजबूत स्तंभ तैयार हो सकें। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में बीज से बाजार और मछली से मोती तक पूरी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की वैल्यू‑चेन को एक ही मंच पर जोड़ा जाएगा। रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक होने वाले इस महोत्सव में उत्पादन, पशुपालन, प्रसंस्करण को एक साथ रखा जाएगा ताकि किसान खेत से लेकर बाज़ार और निर्यात तक की पूरी यात्रा को एक ही जगह समझ सकें। रायसेन का दशहरा मैदान तीन दिनों के लिए लाइव डेमो, तकनीकी सत्र, प्रशिक्षण श्रृंखला और बिज़नेस‑मीटिंग्स का केंद्र बनेगा।