कुपवाड़ा बस स्टैंड पर आग से सात बसें जली
श्रीनगर [ महा मीडिया] बुधवार रात्रि जम्मू कश्मीर के कुपवाडा बस स्टैंड पर भीषण आग लग गई जिससे कई बसें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। आग लगने की सूचना रात करीब 12:27 बजे मिली जिसके बाद दमकल दल मौके पर पहुंचे और कई बसों को आग की लपटों में घिरा पाया। इस घटना में कुल सात बसें प्रभावित हुईं जिनमें से तीन पूरी तरह जल गईं, तीन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुईं और एक बस गर्मी और धुएं से प्रभावित हुई है। कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया और उसे आगे फैलने से रोक दिया गया ।