क्रिकेटर शुभमन गिल पर 12 लाख का जुर्माना
भोपाल [ महामीडिया] गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर IPL में स्लो ओवर-रेट के कारण 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध खेले गए मैच के बाद की गई। गुजरात टाइटंस ने मैच के दौरान निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं किए। यह इस सीजन में टीम की पहली गलती थी इसलिए IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत गिल पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।