म.प्र. के चार संभागों में आज से गेहूं खरीदी शुुरू
भोपाल [ महामीडिया] मध्यप्रदेश में आज से इंदौर, भोपाल, उज्जैन और नर्मदापुरम संभागों में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने 80 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद का लक्ष्य रखा है। जबकि शेष संभागों में 15 अप्रैल से खरीदी शुरू होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर उपार्जन केंद्रों पर किसानों का तिलक लगाकर स्वागत किया जा रहा है और वारदाने की पर्याप्त व्यवस्था है। सबसे पहले छोटे किसानों से गेहूं की खरीद की जा रही है।