सुबह 9 बजे तक असम में 17.87%, केरलम में 16.23% और पुडुचेरी में 17.41% मतदान

सुबह 9 बजे तक असम में 17.87%, केरलम में 16.23% और पुडुचेरी में 17.41% मतदान

भोपाल [ महामीडिया] देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग चल रही है। कुल 296 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 9 बजे तक असम में 17.87%, केरलम में 16.23% और पुडुचेरी में 17.41% मतदान हुआ है। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रंगासामी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक मोटरसाइकिल से पहुंचे। यहां आने से पहले उन्होंने मंदिर में पूजा भी की। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी सुबह ही मतदान किया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना के बात मतदान किया।

सम्बंधित ख़बरें