शेयर बाजार चार सौ से अधिक अंकों की गिरावट पर
भोपाल [ महामीडिया] शेयर बाजार में आज 7 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 400 अंक गिरकर 73,700 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट है यह 22,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग और FMCG शेयरों में ज्यादा बिकवाली है।
एशियाई बाजार
- साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.20% चढ़कर 5,462 पर कारोबार कर रहा है।
- जापान का निक्केई 0.14% गिरकर 53,330 पर कारोबार कर रहा है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट 3,880 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।