हिमाचल में भूस्खलन से एक निर्माणाधीन पुल ढहा
भोपाल [ महा मीडिया] हिमाचल प्रदेश के चंबा में आज सुबह भूस्खलन से एक निर्माणाधीन पुल टूट गया। भरमौर और होली क्षेत्र को जोड़ने वाला सिंयूर पुल रावी नदी में समा गया है। इसके बाद क्षेत्र के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । इस पुल का काम लगभग पूरा होने वाला था। हादसे का वीडियो सामने आया है जिसमें पहाड़ से मलबा और पत्थर गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं।