केदारनाथ धाम में लगातार तीन दिनों से बर्फबारी
भोपाल [ महामीडिया] उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में पिछले 3 दिनों से लगातार भारी बर्फबारी जारी है जिससे पूरा क्षेत्र 3-4 फीट बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है। इस भारी बर्फबारी के कारण 22 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा की तैयारियां (सफाई और निर्माण कार्य) काफी धीमी हो गई हैं और प्रशासन के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं। केदारनाथ मंदिर और आस-पास के इलाके में 3 से 4 फीट ताजा बर्फ जमी है। बर्फबारी के कारण रास्ते और हेलीपैड ढक गए हैं जिससे यात्रा की तैयारी धीमी पड़ गई है। भारी बर्फबारी के कारण केदार घाटी में तापमान में काफी गिरावट आई है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है।