ईरान ने देश के युवाओं से सहयोग मांगा
ईरान सरकार ने अमेरिका-इजरायल से बढ़ते युद्ध के खतरे के बीच, देश के युवाओं, खिलाड़ियों, कलाकारों और छात्रों से आज 7 अप्रैल को प्रमुख बिजली संयंत्रों के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाने का आह्वान किया है। इस प्रतीकात्मक कदम का उद्देश्य सरकारी बुनियादी ढांचे की रक्षा करना और संभावित अमेरिकी हमलों का विरोध करना है।